जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह के निवास मंडावर पहुंचने पर किया भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत जी का जोरदार स्वागत

0
256

जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह के निवास मंडावर पहुंचने पर किया भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत जी का जोरदार स्वागत

मीडिया प्रभारी डॉ मो मुकर्रम मलिक

सह संपादक अमित मंगोलिया

भगवानपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत आज हरिद्वार भ्रमण पर है इस दौरान मंडावर जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंडावर में जिला महामंत्री के निवास पर कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की ताकत के बल पर चुनाव जीता जाता है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। पार्टी कार्यकर्ता ही मेरी असली ताकत हैं। आज मैं जो कुछ भी हूं, यह कार्यकर्ताओं के प्यार और आशीर्वाद का नतीजा है। प्रदेश भाजपा को मिल-जुलकर आगे बढ़ाना ही लक्ष्य रहेगा। जहां बंशीधर भगत ने कहा कि सत्ता आती-जाती रहती है, पद भी आता-जाता है पर जो प्यार कार्यकर्ताओं से मिलता है, वह सदैव काम आता है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश, भगवानपुर नगर मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, भगवानपुर मंडी समिति के अध्यक्ष मनोज कपिल, जिला महामंत्री जुगेन्द्र सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय गोयल, भाजपा जिला संयोजक प्रदीप चौहान, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक देवेंद्र अग्रवाल, नगर पंचायत झबरेड़ा के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सैनी, जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा, भाजपा नेता मास्टर सत्यपाल सिंह, भाजपा नेता कुलवीर चैयरमैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी, संजय त्यागी, श्यामवीर सैनी, नरेश प्रधान, राजेश सैनी, सुरेंद्र वर्मा, कमल वर्मा, संदीप मानकपुर, पाल सिंह सभासद, अनिल प्रधान, सत्येंद्र प्रधान, अनु शर्मा रवि कुमार आदि मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here