देवभूमि उत्तराखंड में होली की धूम, महिलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

0
321

मनीष नेगी

द्वाराहाट: रंगों के त्योहार होली की शुरुआत हो चुकी है. प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में होली के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. कहीं पर होली महोत्सव तो कहीं पर होली प्रतियोगिता समेत सांस्कृतिक जूलूस निकाले जा रहे हैं. कई जगहों पर होली की गीतों पर महिलाएं थिरकती हुई नजर आ रही हैं तो कहीं पर फूलों से होली भी खेली जा रही है. ऐसे में अभी भी देवभूमि होली के रंग में रंगने लगा है. इसी क्रम में अल्मोड़ा जिला के द्वाराहाट में होली का शुभारम्भ करते हुए यहां शीतला पुष्कर मैदान (पोखर) में आयोजित किए गए होली महोत्सव में महिलाओं ने होली गाकर सबको मंत्रमुग्ध किया। उत्तराखंड क्रांति दल की महिला मोर्चा की ओर से हुए कार्यक्रम में प्रात: से ही महिलाओं का जुड़ना शुरू हो गया था।

 बता दे कि, पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार लगभग दो दर्जन से ज्यादा महिला होल्यारों की टीमों ने इस दौरान होली गायन किया। शुभारंभ दैरी की महिलाओं ने जल कैसे भरु जमुना गहरी, तुम सिद्धि करो महाराज होलिन गीत से होली के दिन की शुरुआत की। इसके बाद द्वाराहाट निकटवर्ती गांव नट्टागुली की महिला टीम ने कैलै बांधी चीर हो रघुनंदन राजा से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। महोत्सव में भाग लेने वाली सभी टीमों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूरा शीतलापुष्कर मैदान महिलाओं से खचाखच भरा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here