सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव हैं महादेव भगवान शिव- महंत शिवम्

0
12

पीयूष वालिया

सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव हैं महादेव भगवान शिव- महंत शिवम्

हरिद्वार। युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष महंत शिवम् महाराज ने श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भूपतवाला स्थित श्री चेतन ज्योति आश्रम में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान मौजूद श्रद्धालु भक्तों को भगवान शिव की महिमा का सार समझाते हुए उन्होंने कहा कि त्रिनेत्रधारी देवों के देव महादेव भगवान शिव सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव है जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। कोई भी दिन दुखी श्रद्धापूर्वक यदि दीनानाथ के दरबार में आ जाता है उसका कल्याण अवश्य ही निश्चित है। महंत शिवम् महाराज ने कहा कि श्रावण पर्यंत शिव उपासना करने से साधक को आरोग्य और सौभाग्य प्राप्त होता है। साथ ही समस्त शिव परिवार का आशीर्वाद भी साधक को मिलता है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में भगवान शिव की उपासना सभी रोग एवं संकटों को दूर कर मनचाहा वर प्रदान करने वाली है। भगवान शिव गृहस्थ जीवन के आदर्श माने जाते हैं। सच्चे मन से शिव उपासना करने पर परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसीलिए श्रद्धापूर्वक सभी को भोलेनाथ की पूजा अर्चना करनी चाहिए। भोलेनाथ अपने भक्तों का संरक्षण कर उनका जीवन भवसागर से पार लगाते हैं। इस दौरान श्रवण कुमार, अनिल जोशी, गोपाल सिंह सहित कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here