सदैव भक्तों का कल्याण करते हैं भगवान गणेश-राजीव भार्गव

0
20

पीयूष वालिया

सदैव भक्तों का कल्याण करते हैं भगवान गणेश-राजीव भार्गव
हरिद्वार, 14 सितम्बर। मां वैष्णों नवयुवक संस्थान के द्वारा भाटिया भवन में हर्षोल्लास व उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। 18 वर्षो से लगातार संगठन के सदस्य गणेश उत्सव में अपनी सहभागिता निभाते चले आ रहे। है। राजीव भार्गव ने कहा कि 18 वर्षो से लगातार गणेश उत्सव में आसपास के क्षेत्रवासी प्रतिभाग करते हैं। प्रतिदिन पूजा अर्चना एवं प्रसाद वितरण भक्तों को किया जाता है। भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। कष्टों को हरने वाले भगवान गणेश सदैव ही भक्त का कल्याण करते हैं। राजीव भार्गव ने क्षेत्रवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि रविवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के पश्चात भगवान गणेश का विसर्जन किया जाएगा। अधिक से अधिक लोग शोभायात्रा में प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि प्रेम उल्लास व सद्भावना का यह उत्सव हमेशा ही एकता अखंडता का संदेश देता चला आ रहा है। सन्नी भाटिया, सचिन पाहवा ने कहा कि भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से मन को प्रसन्नता मिलती है। भगवान गणेश सदैव ही भक्त की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पूजा अर्चना में हिस्सा लेकर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सचिन भार्गव, मोहित चौहान, मोहित अरोड़ा, कुलदीप, गौरव शर्मा, नवरत्न वर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here