भ्रष्टाचार ही कांग्रेसी नेताओं की पहचान : सुनील अग्रवाल

0
196

अर्चना धींगरा

  • भ्रष्टाचार ही कांग्रेसी नेताओं की पहचान : सुनील अग्रवाल 
  • भाजपा पार्षदों ने बैठक में की कांग्रेसी नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप की कड़ी निंदा
  • हरिद्वार, 26 जून। अपने शासन में विकास कार्य करने के स्थान पर कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं। अब तक तो भाजपा ही कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती थी। अब अत्यन्त शर्मनाक स्थिति है कि हरिद्वार में जहां पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ऊषा ब्रेको प्रकरण में मेयर अनिता शर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस के दिग्गज नेता व मेयरपति अशोक शर्मा ने सोशल मीडिया पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी को ऊषा ब्रेको प्रकरण में कटघरे में खड़ा कर दिया है। कांग्रेस के ही अशोक शर्मा सतपाल ब्रह्मचारी पर आरोप लगा रहे है कि उन्होंने ही अपने कार्यकाल 2016 में ऊषा ब्रेको रोपवे की लीज बढ़ाने की प्रबल संस्तृति की थी यही नहीं उन्होंने पालिका की चुंगियों को भी बेचने का कार्य किया। यह विचार भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल ने भाजपा पार्षदों की बैठक में व्यक्त किये।
  • उपनेता राजेश शर्मा ने कहा कि पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी की भू व खनन माफियाओं से निकटता जग-जाहिर है। उन्होंने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में करोड़ों रूपये की सम्पत्ति अर्जित की। अब कांग्रेस के ही अशोक शर्मा के आरोपों से पुष्टि होती है कि कांग्रेस के नेता पद संभालते ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाते हैं। 
  • भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि देश की आजादी के पश्चात से ही भ्रष्टाचार ही कांग्रेस की संस्कृति रही है। राष्ट्र को मजबूत करने के स्थान पर कांग्रेस ने देश की जनता को भ्रष्टाचार की सौगात दी है। विपक्ष की रचनात्मक भूमिका निभाने के स्थान पर कांग्रेस के नेता आपस में ही एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार की कीचड़ उछालने में लगे हुए हैं। हरिद्वार की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसे नेताओं को सबक सिखाने का काम करेगी।  
  • पार्षद विनित जौली व विकास कुमार ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी व अशोक शर्मा को एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के स्थान पर अपने भ्रष्टाचारों का प्रयाश्चित करते हुए जनहित के कार्यों में जुटना चाहिए। कांग्रेसी नेताओं की इस भ्रष्ट कार्यशैली के चलते ही हरिद्वार ही नहीं अपितु समस्त उत्तराखण्ड की जनता ने कांग्रेस को सिरे से नकार दिया है। 
  • इस अवसर पर बैठक में पार्षद प्रशांत सैनी, विकास कुमार विक्की, सुनीता शर्मा, ललित सिंह रावत, विनित जौली, शुभम मंदोला, नितिन शर्मा माणा, लोकेश पाल, राजेन्द्र कटारिया, नेपाल सिंह उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here