युवती के साथ सामूहिक दुराचार के विरोध में रानीपुर मोड़ पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध व्यक्त

0
307

अर्चना धींगरा

आज दिनांक 31 जनवरी को प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने दिल्ली शाहदरा की युवती के साथ सामूहिक दुराचार के विरोध में रानीपुर मोड़ पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध व्यक्त किया गया। इस दरिंदगी पर दिल्ली पुलिस एवं केंद्र सरकार का शराब माफियाओं के साथ नापाक गठजोड़ की कड़ी निंदा की। 28 जनवरी को दिल्ली शाहदरा में एक युवती पर पड़ोस के एक लड़के की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उस युवती को शराब माफियाओं द्वारा अगवा  करके उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। उसका सर मुडवा कर उसके मुंह पर कालिख पोती गई। उसे सरेआम सड़कों पर मारा-पीटा गया। 

 पिछले साल नवंबर से युवती को डराया धमकाया जा रहा था। युवती के घर वाले सुरक्षा की मांग दिल्ली पुलिस से कर रहे थे। परंतु पुलिस अधिकारी दोनों पक्षों में समझौता करा रही थी। जिस कारण अपराधियों ने युवती के साथ ऐसा व्यवहार किया। युवती की मां भी नहीं है और उसके साथ पिता पैरालाइज है जो बिस्तर पर है। युवती ने लड़के के साथ शादी करने से मना कर दिया था और वह शराब माफियाओं का विरोध करती थी। जिसके तहत युवती के साथ दरिंदगी की गई। 

हरिद्वार इकाई सचिव दीपा ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली  में महिलाएं सरेआम घिनौने अपराधों की शिकार हो रही है। जिससे मोदी सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की पोल खुल जाती हैं। पूरे देश में महिला अपराधों की संख्या बढ़ रही है और मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण की फर्जी बातें करती रही है। अपराधों की जड़ मुनाफे पर टिकी पूंजीवादी व्यवस्था है। जो महिलाओं को केवल यौन वस्तु के रूप में प्रस्तुत करती है। 

इंकलाबी मजदूर केंद्र के हरिद्वार प्रभारी व रानीपुर विधानसभा के प्रत्याशी पंकज कुमार ने कहा कि किसी भी समाज के विकास का पैमाना वहां की महिलाओं के विकास पर निर्भर करता है। आज मोदी सरकार भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना दिखाती है। दूसरी तरफ हर 7 मिनट में एक महिला के साथ बलात्कार हो रहा है। महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा नहीं मिल रही है। बी.एच.ई.एल.के निशु ने कहा कि महिलाओं की मुक्ति मजदूर राज समाजवाद में ही हो सकती है। प्रगतिशील भोजनमाता संगठन की अनिता जोशी ने कहा कि ये पूंजीवादी सरकार महिलाओं को न तो सम्मान दे सकती है न ही सुरक्षा और रोजगार के नाम पर महिलाओं से बेगार कराती है। हम इस सरकार का पुरजोर विरोध करते हैं। 

कार्यक्रम में दीपा, मालती, पूनम, रंजना, शकुंतला, राजू, पंकज, नर्मदा, अनिता जोशी, संतोष, उषा, प्रीति, नीता, निशु कुमार आदि लोग शामिल रहे। 

                           

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here