अग्निवीर जवानों को किया जाये परमानेंट: अनुराग गुप्ता

0
50

पीयूष वालिया

अग्निवीर जवानों को किया जाये परमानेंट: अनुराग गुप्ता


भाकियू लोक शक्ति ने 26 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री को किया प्रेषित
हरिद्वार। लाल कोठी मैदान में आयोजित भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन चिंतन शिविर के दूसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष यूपी अनुराग गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह व पदाधिकरियों ने एडीएम को 26 सूत्रीय मागों को ज्ञापन प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को प्रेषित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह कहा कि किसान को उसकी फसल का वाजिब दाम मिले इसके लिए तत्काल एमएसपी पर पफसल की खरीद का गारंटी कानून बनाया जाए। किसानों का पूरा कर्ज माफी किया जाए। पूरे देश में वृद्धावस्था पेंशन दस हजार रूपए प्रतिमाह की जाए। गन्ने का तत्काल भुगतान किया जाए। उन्होंने कह कि देश में जो भी सरकार जनहित में पाॅलिसी बनती है इस प्रकाशन कराया जाये। साथ ही देश में किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए एएसएफ का गठन बीएसएफ की तर्ज कर किया जाये ताकि आवारा पशुओं से किसानांें को फसलों की सुरक्षा हो सके। प्रदेश अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने कहा कि अग्निवीर जवानों को परमानेंट किया जाये तथा जो जवान शहीद होता है उसको शहित का दर्जा दिया जाये तथा रिटायरमेंट होने पर उसकी पेंशन दी जाये। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादक किसानों को दूध सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाये और पालतू पशुओं के उपचार की उचित व्यवस्था की जाये। गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाये डीजल और पेट्रोल के दाम घटाये जाये और प्राईमरी स्कूल तथा जूनियर हाई स्कूल व इंटर काॅलेज में शिक्षा का सुधार किया जाये। अन्यथा आयुष्मान कार्ड की तर्ज पर किसान परिवार के बच्चों को प्राइवेट स्कूल में शिक्षा दिलाई जाये। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड पर कम से कम तीन लाख बीघा या चार लाख प्रति एकड़ लोन दिया जाये। सभी सरकारी संस्थाओं में खाली पडे़ रिक्तियां जो भी हो उन पर सभी पर भर्ती की जाये और सरकार विभागों का निजीकरण न हो उन्हीं में सुधार किया जाये। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप नागर, सुमित नागर, दीपक चैधरी, गुरूदास सिंह, राजेन्द्र मलिक प्रताप नगर, राजेन्द्र शास्त्री, रोहित शर्मा, सरिता यादव प्रदेश अध्यक्ष, सहित समस्त जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजदू रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here