मनुष्य को श्रीराम कथा के श्रवण से मिलती है, मन की शांति: डा वेदांती महाराज

0
15

पीयूष वालिया

मनुष्य को श्रीराम कथा के श्रवण से मिलती है, मन की शांति: डा वेदांती महाराज

***”भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ, नौ दिवसीय श्रीमद् बाल्मीकिय श्रीराम कथा का समापन
*** लगातार नौ दिनों तक कथा श्रवण करने के उपरांत भक्तों ने लिया रामराज्य की स्थापना का संकल्प

हरिद्वार। कथा व्यास ब्रह्मर्षि डॉ रामविलास दास वेदांती महाराज ने उमड़ी भीड़ को श्रीराम कथा श्रवण का महत्व बताते हुए कहा कि कि मनुष्य को राम कथा के श्रवण से मन की शांति मिलती है इसलिए भगवान शिव ने प्रभु राम की अमृतमई कथा मां पार्वती को सुनाई थी। कथा को मनुष्य पूर्ण मनोवैज्ञानिक से सुन तो उसके जीवन में कभी अंधेरा नहीं आ सकता। भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा भक्ति से भगवान मिलते हैं राम मिले तो आराम मिले राम के बिना आराम संभव नहीं है।

देवभूमि उत्तराखंड कु पावन भूमि हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम के गोवर्धन हाल में रामराज्य की संकल्पना को लेकर वशिष्ठ भवन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रही संगीतमयी श्रीमद् बाल्मीकिय श्रीराम कथा के विश्राम दिवस पर कथा व्यास डॉ रामविलास दास वेदांती महाराज ने बालि वध, सुग्रीव का राज्याभिषेक, हनुमान का सीता खोज, लंका दहन, कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण वध , अयोध्या आगमन राम का राज्याभिषेक सीता का त्याग लव कुश जन्म का वृत्तांत विस्तार से सुनाया। उन्होंने कहा अंत में श्री राम जी अपने परमधाम बैकुंठ लौट जाते हैं हनुमान जी यहीं रहते हैं क्योंकि भगवान श्री राम ने उन्हें कलयुग के अंत तक रहने का आदेश दिया है। कथा में काशी,दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष भैया, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद यति, डॉ विशाल गर्ग, अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पं अधीर कौशिक, डॉ जितेंद्र सिंह, आचार्य विष्णु देव, पं कुलदीप शर्मा ने वेदांती महाराज को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं वेदांती महाराज ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अखंड परशुराम अखाड़े के विद्यार्थियों ने अपने कला- कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनंतानंद सरस्वती महाराज, राजगुरु मठ, शिवाला घाट ने भी उपस्थित श्रोताओं को आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम में भक्तों ने राम दरबार में भगवान राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न और माता जानकी के साथ व्यास पीठ पर विराजमान वेदांती महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।‌ कार्यक्रम में मुख्य संयोजक सुनील सिंह, सीए आशुतोष पांडेय, रंजीता झा, वरूण कुमार सिंह, जितेंद्र दुबे, अजय राय, प्रमोद राय, मुरारी पांडेय, अमित गोयल, अमित साही, वरूण शुक्ला, पं तरूण शुक्ला, हरिनारायण त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, चंदन सिंह, कमलेश सिंह, अजय तिवारी, अपराजिता सिंह, नीलम राय, रश्मि झा, वाणी झा, किशोरी झा, सुनीता सिंह , दिलीप कुमार झा, ज्योति झा, सुलोचना देवी, निवेदिता, मिकी सिंह, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here