शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,

0
160

पीयूष वालिया

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,

शाह टाइम्स संवाददाता
पथरी, क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक के ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार पथरी क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को उसके ही गांव के रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने युवक के खिलाफ एक जून को तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी के ठिकानों पर दबिश देकर रविवार को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।
एसओ रविन्द्र कुमार ने बताया एक युवक को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है। जिसको आज न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here