अर्द्धसैनिक बलों समेत SSC GD के 76 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती को मंजूरी

0
824

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सशस्त्र अर्द्धसैनिक पुलिस बलों में बड़ी भर्ती का अभियान शुरू करने की मंजूरी दे दी है। मंत्रालय के मुताबिक केन्द्रीय सशस्त्र बलों में विभिन्न पदों पर 76 हजार से भी ज्यादा रिक्तियों पर भर्ती की जाएंगी।

इन रिक्तियों पर भर्ती के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं। इनमें कुल पदों में से 54 हजार 953 रिक्तियां सामान्य ड्यूटी करने वाले कांस्टेबल पद के लिए होगी। यह भर्ती सीधी एसएससी के जरिए होगी। यह परीक्षा एक माह तक चलेगी (11 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक)। इसके लिए एसएससी एक माह तक कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा का आयोजन करेगी।

कांस्टेबल पद के लिए कुल भर्तियों में से सबसे ज्यादा 21,566 पद CRPF में भर्ती किए जाएंगे। जबकि, BSF में 16,984 कांस्टेबल पदों पर भर्तियां होंगी। SSB में 8,546, ITBP में 4,126 और असम राइफल्स में 3076 जवानों की भर्ती का फैसला किया गया है। कांस्टेबल पद के लिए होने वाली भर्ती में महिलाओं के लिए 7,646 पद होंगे जबकि पुरुषों के लिए 47,307 पदों पर भर्ती होनी है।

इसके अलावा तकरीबन 1,073 पदों पर विभिन्न अर्द्धसैन्य बलों के लिए सब इंस्पेक्टर भर्ती किए जाएंगे। सबसे ज्यादा 508 भर्तियां BSF में की जाएंगी और CRPF में 274, SSB में 206, ITBP में 85 सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्तियां होंगी। आपको बता दें कि इस श्रेणी में भी महिलाओं के लिए लिए 38 पद रखे गए हैं। इसके लिए भी SSC 12 मार्च से 16 मार्च तक लिखित परीक्षाओं का आयोजन करेगी। असिस्टेंट कमांडेट के 466 भर्तियों को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग श्रेणियों में 20,086 खाली पद प्रमोशन के जरिए भरे जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here