लोकतंत्र और राष्ट्र का महायज्ञ है मतदान-स्वामी कैलाशानंद गिरी

0
14

पीयूष वालिया

लोकतंत्र और राष्ट्र का महायज्ञ है मतदान-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 19 अप्रैल। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने चंडीघाट स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। सभी से मतदान की अपील करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महायज्ञ है। सभी घर से निकले और लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति दें। उन्होंने बताया कि उनके आश्रम में अनवरत् यज्ञ चल रहा है। यज्ञ करने के बाद उन्होंने सबसे पहले मतदान किया। मां भगवती के निमित्त यज्ञ के साथ मतदान लोकतंत्र और राष्ट्र का महायज्ञ है। प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। आपका वोट आपको अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार होता है। इसलिए मठ, मंदिरों और घरों से निकले और मत का उपयोग करें। इस दौरान रामेश्वर से द्वादश ज्योर्तिलिंग के दर्शनों के लिए पदयात्रा पर निकले सदाशिवम नागराज, सेलवम, वेलुमुरूगन और मुत्थु स्वामी आदि संतों ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर स्वामी कैलाशानंद गिरी से भेंट और मां दक्षिण काली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने सभी संतों को मां की चुनरी और नारियल भेंटकर स्वागत किया। सदाशिवम नागराज स्वामी ने बताया कि देश भर में स्थित सभी 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शनों के लिए उन्होंने 17 मार्च को रामेश्वर से पदयात्रा शुरू की है। पदयात्रा के क्रम में वे हरिद्वार पहुंचे हैं और श्री दक्षिण काली मंदिर सहित सभी पौराणिक मंदिरों के दर्शन व संत महापुरूषों से भेंट कर रहे हैं। इस दौरान स्वामी अंवतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, आचार्य पवनदत्त मिश्र सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here