प्रेम और सेवा का संदेश देते हैं सभी धर्म-उमेश कुमार

0
54

पीयूष वालिया

प्रेम और सेवा का संदेश देते हैं सभी धर्म-उमेश कुमार

हरिद्वार, 28 फरवरी। देवपुरा चैक स्थित चर्च में आयोजित बैठक में मसीह समाज के लोगों ने फादर विल्सन मसीह एवं फादर मनोज के संयोजन में खानपुर विधायक उमेश कुमार को बुके भेंटकर और शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक उमेश कुमार ने कहा कि वे सर्वधर्म में विश्वास रखते हैं। उनके लिए मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा, चर्च एक समान है। ईश्वरीय आराधना के माध्यम अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन सभी धर्मो का संदेश समान है। सभी धर्म समाज से प्यार, धर्म एवं जात पात के भेदभाव को दरकिनार कर सेवा का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि मिशनरियों ने अपने सेवाभाव से समाज को नई दिशा दी है। मदर टेरेसा इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि आपस में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। संविधान का पालन करते हुए राष्ट्र हित में अपना योगदान दें। विधायक उमेश कुमार ने कहा कि राजनीति उनके लिए सेवा का माध्यम है। पौने दो वर्ष के विधायक कार्यकाल में उन्होंने तीन सौ निर्धन कन्याओं के विवाह कराए हैं। चार मार्च को मेहवड़ कला में पुनः 151 निर्घन कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। उमेश कुमार ने जल्द ही मसीह समाज की आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं के विवाह कराने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि वे बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, किसानों सहित समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जुलाई में भारी वर्षा के चलते आयी आपदा के चलते कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हरिद्वार के किसानों का मुद्दा उन्होंने विधानसभा में उठाया है। किसानों के बिजली के कनेक्शन, टयूबवेल के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। पैनल्टी लगायी जा रही है। रिकवरी के आदेश जारी किए जा रहे हैं। किसानों की आरसी काटी जा रही है। जिसको लेकर किसानों और प्रशासन के बीच विवाद हो रहा है। इकबालपुर शुंगर मिल पर किसानों के बकाए का मुद्दा भी उन्होंने सदन में उठाया है। जिस पर मंत्री ने सदन में किसानों का भुगतान करने का आश्वासन दिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here