पर्यावरण को संतुलित करने के लिए करें पौधारोपण-महंत जसविंदर सिंह

0
32

पीयूष वालिया

पर्यावरण को संतुलित करने के लिए करें पौधारोपण-महंत जसविंदर सिंह
हरिद्वार, 30 मई। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संतों ने पौधारोपण किया और सभी से पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि विकास के नाम पर वृक्षों के अत्यधिक कटान से हुए जलवायु पतिवर्तन के फलस्वरूप आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिग का सामना कर रही है। मानवीय अस्तित्व के लिए संतुलित पर्यावरण बेहद जरूरी है। पर्यावरण में हुआ बदलाव समस्त प्राणी जगत के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी पर्यावरण से छेड़छाड़ का ही नतीजा है। अधिक से अधिक पौधारोपण कर ही पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है। महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि सभी अधिक से अधिक पौधे लगाएं और वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करें। सभी के सम्मिलित प्रयासों से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है। पौधारोपण करने वालों में महंत निर्भय सिंह, महंत जरनैल सिंह, महंत खेमसिंह सहित कई संत शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here