मुख्यमंत्री का हरिद्वार दौरा

0
350

अर्चना धींगरा

 

 

 

-उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले हरिद्वार स्थित भल्ला स्टेडियम में हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचे । जहां हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे व एसएसपी डॉ योगेद्र सिंह रावत ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया साथ ही भाजपा कार्यकारिणी के सदस्यो से एक एक कर सभी से परिचय किया।जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आस्था पथ के लिए कार से रवाना हुए।

 

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे आस्था पथ जहां उन्होंने पहुंचते ही ब्रह्मलीन सन्त शिरोमणि स्वामी वामदेव जी महाराज की प्रतिमा का आवरण किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी वामदेव जी महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन धर्म व समाज के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के मंदिर के लिए जी स्वामी वामदेव ने जीवन भर संघर्ष किया जिसके बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सपने को साकार किया और भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।आपको बता दें शिरोमणि स्वामी रामदेव जी की प्रतिमा विशालकाय बनाकर आस्था पथ पर स्थापित की गई है महाकुंभ 2021 में आस्था पथ का सौंदर्य करण इस तरीके से किया गया है कि बाहर से आने वाले यात्री आस्था पथ पर जरूर जाते हैं जहां आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर शिरोमणि स्वामी रामदेव जी की प्रतिमा का आवरण किया इस मौके पर भारी मात्रा में भाजपा के दिग्गज नेता वह कार्यकर्ता मौजूद रहे साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आस्था पथ पर पहुंचकर संत गणों का भी आशीर्वाद लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here