अनोखा विवाह: पत्नी बोली हम दिल दे चुके सनम, तो पति ने पत्नी की करा दी प्रेमी से शादी

0
482

ब्यूरो

कानपुर  अनोखा मामला सामने आया है। यहां पति ने पत्नी की खुशी के लिए उसके प्रेमी से शादी करा दी। छह माह पहले ही दंपती का विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों में अनबन होने लगी थी। मामला जब आशा ज्योति केंद्र और पुलिस तक पहुंचा तो पति की सहमति से प्रेमी और महिला की शादी करा दी गई।

 

 

 

आशा ज्योति केंद्र की चौकी प्रभारी निधि ने बताया कि पंकज शर्मा का विवाह भौंती प्रतापपुर निवासी कोमल से हुआ था। अनबन होने पर पति ने पत्नी से कारण पूछा तो उसने अपने प्रेम संबंध सचेंडी मुरलीपुर निवासी पिंटू से होना बताया।

 

 

कहा कि परिजनों ने जबरन शादी करवा दी थी।  22 अक्तूबर को कोमल ने आशा ज्योति केंद्र में घरवालों से जान का खतरा बताते हुए तहरीर दी थी। इसपर पति, प्रेमी और महिला के घरवालों के बीच पंचायत हुई।

 

सहमति के बाद पिंटू और कोमल का विवाह केंद्र में ही करवा दिया गया। वहीं इस संबंध में पंकज ने कहा कि रोज-रोज के विवाद से अच्छा था कि पत्नी प्रेमी के साथ ही चली जाए। अगर ऐसा नहीं करता तो पूरा परिवार तनाव में रहता।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here