विहिप पदाधिकारियों ने जूना पीठाधीश्वर को दिया रामलाल प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र

0
57

पीयूष वालिया 

हरिद्वार, 13 जनवरी। विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखण्ड के प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार ने जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज को श्री रामजन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र दिया। अवधेशानंद गिरि महाराज ने प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र पर अत्यंत हर्ष प्रकट किया और 22 जनवरी को अयोध्या आगमन पर सहमति प्रदान की। स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि यह मेरे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। सदियों का संघर्ष अब अयोध्या में प्रत्यक्ष साकार रुप में फलीभूत हो रहा है। भारत के कण-कण में राम हैं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ने भारत की सुप्त आत्मा को जागृत करने का काम किया है। राम मंदिर के निर्माण से सशक्त राष्ट्र का निर्माण होने वाला है। राम मंदिर के निर्माण से भारत में रामराज्य आने वाला है। भारत की जयजयकार दुनिया में हो रही है। यह वास्तव में भारत की सुप्त आत्मा है। यही भारत को दुनिया के अंदर सर्वशक्तिशाली बनायेगी। भारत के प्रत्येक व्यक्ति के मन में जो रामभक्ति है वही राष्ट्रभक्ति है, उसको हम नमन करते हैं। राजनीति तोड़ने का कार्य करती है, धर्म जोड़ता है। राम मंदिर ने देश को जोड़ दिया है। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार ने कहा कि आज वर्तमान समय की महती आवश्यकता है कि हमें छुआछूत, ऊंचनीच, जातिगत भेदभाव छोड़ देने चाहिए। हम सब राम के हैं राम हमारे हैं। हम सब एक हैं। इस भाव के जागरण की बहुत आवश्यकता है। अपने निजी स्वार्थों को छोड़कर देश और धर्म के लिए जीने के लिए जरूरत है। हम संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन कर सकें ऐसे भारत का निर्माण हमें करना है। इस अवसर पर स्वामी नित्यानंद महाराज, जिला संघ चालक डा.यतींद्र नाग्यान, बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया, विहिप विभाग अध्यक्ष बलराम कपूर, बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख नवीन तेश्वर मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here