विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर चकबंदी विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
106

पीयूष वालिया

विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर चकबंदी विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है फिलहाल टीम उक्त कर्मचारी से पूछताछ में जुटी है वही कार्रवाई के बाद तहसील में हड़कंप मचा रहा।

 

जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम को एक चकबंदी के कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एक शिकायतकर्ता द्वारा की गई थी। विजिलेंस की टीम ने उप कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पूरी प्लानिंग की और शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोटों के साथ उक्त कर्मचारी के पास भेजा जैसे ही कर्मचारी ने रिश्वत के पैसे अपने पास रखे तो पहले से मुस्तैद विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए कर्मचारी का नाम राजेंद्र चौहान बताया गया है और वह सीओ चकबंदी अनिल कुमार सुनील का पेशगार है। वहीं विजिलेंस की कारवाई के दौरान तहसील में हड़कंप मचा रहा। वहीं अभी मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here