दीर्घकालिक एवं आदर्श सेवा के पश्चात पुलिस विभाग से विदा हुए 04 सदस्य

0
132

पीयूष वालिया 

 

दीर्घकालिक एवं आदर्श सेवा के पश्चात पुलिस विभाग से विदा हुए 04 सदस्य

 

*भावभीनी विदाई के दौरान एसएसपी अजय सिंह व अन्य ऑफिसर्स ने फूल माला व स्मृति चिन्ह किए भेंट*

 

*कार्यक्रम के दौरान परिजन भी रहे उपस्थित, सकुशल सेवानिवृत्ति पर खुशी जाहिर करते हुए हो गए भावुक*

 

*पुलिस कप्तान द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजनों से परिचय लेकर व्यवसाय इत्यादि की ली गई जानकारी*

 

लंबे सेवाकाल के पश्चात जनपद हरिद्वार में सेवारत 04 साथी आज सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर जनपद पुलिस मुख्यालय में सेवानिवृत्त जवानों हेतु विशेष विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित जवानों की तालियों के शोर के बीच एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा विदा हो रहे जवानों को फूल माला पहनाकर मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए ससम्मान विदाई दी गई।

 

इस दौरान रिटायर हो रहे सभी जन से लंबे सेवाकाल के अनुभव की जानकारी लेते हुए उन्हें सकुशल पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने पर बधाई दी गई। एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा उन्हे अपने मानसिक, शारीरिक एवं आध्यातमिक स्वास्थ्य पर ध्यान देकर अपने परिवार को पूर्ण समय देने की गुजारिश करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। 

 

सेवानिवृत्त हो रही कर्मियों के उपस्थित परिजनों को अवगत कराया गया कि आप पुलिस विभाग के अंग है आप किसी भी जनपद में रहे किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो आप अपने निकटवर्ती अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस विभाग के द्वार हमेशा खुले रहेंगे। एसएसपी हरिद्वार द्वारा सेवानिवृत पुलिसकर्मियों  एवं उनके परिजनों के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में सूक्ष्म जलपान करने के उपरांत सेवानिवृत्त कर्मियों  एवं उनके परिजनों को ससम्मान उनके गंतव्य के लिए प्रस्थान करवाया गया।

 

उक्त अवसर पर सीओ सिटी/लाइन श्रीमती जूही मनराल, सीओ ज्वालापुर/ऑप्स सुश्री निहारिका सेमवाल एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे 

 

▶️दिनांक 31.07.2023 को सेवानिवृत्त हो रहे जवानों का विवरण-

 

*ASI रविन्द्र कुमार* 

श्री रविन्द्र कुमार दिनांक 01.06.1983 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 05.11.2021 को हे0कानि0 एवं दिनांक 17.11.2022 को अपर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। श्री रविन्द्र कुमार मूल रुप से जनपद मुज्जफरनगर (उ0प्र0) के निवासी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 40 वर्ष, 01 माह 30 दिवस की सेवा की गयी है। तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय-समय पर पुरस्कृत किया गया है।

 

*HC विकास कुमार:-*

श्री विकास कुमार दिनांक 10.10.2001 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 26.11.2022 को मुख्य आरक्षी के पद पदोन्नति प्रदान की गयी है। श्री विकास कुमार मूल रुप से जनपद मुज्जफरनगर (उ0प्र0) निवासी है। पुलिस विभाग में 21 वर्ष, 09 माह 21 दिवस की सेवा की गयी है। तथा सेवा के दौरान इन्हे अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय-समय पर पुरस्कृत किया गया है।

 

*HC बरकत अली*

श्री बरकत अली दिनांक 10.10.2001 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 26.11.2022 को मुख्य आरक्षी के पद पदोन्नति प्रदान की गयी है। श्री बरकत अली मूल रूप से जनपद देहरादून निवासी है। पुलिस विभाग में 21 वर्ष, 09 माह 21 दिवस की सेवा की गयी है। तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय-समय पर पुरस्कृत किया गया है।

 

*लीड़िग फायरमैन श्री भजन सिंह:-*

श्री भजन सिंह दिनांक 1988 को पुलिस विभाग में फायरमैन के पद पर भर्ती हुये|

दिनांक  21.04.2006 को फायर सर्विस चालक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। श्री भजन सिंह मूल रूप 

से पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखण्ड) के मूल निवासी है। इनके द्वारा विभाग में 35 वर्ष 02 माह 24 दिवस की सेवा की गयी है तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here