लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी भाजपा-सुरेश जोशी

0
40

पीयूष वालिया

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी भाजपा-सुरेश जोशी

हरिद्वार, 31 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेशी जोशी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो के आधार पर भाजपा लोकसभा चुनाव में जाएगी और प्रदेश की पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी। अटल बिहारी वाजपेयी अतिथी गृह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि दस वर्षो में केंद्र की मोदी सरकार ने विकास सहित सभी जनाकांक्षाओं को संकल्प के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे काम के आधार पर भाजपा इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत जीतेगी। सुरेश जोशी ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक मोर्चे पर सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। लोगों की जरूरत के अनुसार विकास योजनाएं लागू की जा रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के साथ प्रदेश में तीन नए मेडिकल कालेज बनाए जा रहे हैं। अटल आयुष्मान योजना का लाभ भी प्रदेश में लोगों को मिल रहा है। विधानसभा के इसी सत्र में यूसीसी बिल को पेश किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने 80 करोड़ लोगों को अन्न योजना से जोड़ा है। करोड़ों लोगों को आवास योजना के तहत पक्के आवास दिए गए हैं। कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आमंत्रित किए जाने पर भी कांग्रेस नेता अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने नहीं गए। जबकि देश के सभी धर्म के लोगों ने राममंदिर निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की है। कांगे्रस नेतृत्व की दिशाहीनता के चलते पूरे देश में उसके कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं। उत्तराखंड में भी कांग्रेस की यही स्थिति है। पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, सहमीडिया प्रभारी संजीव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी व लव शर्मा भी मौजूद रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here