कार में आग लगाने के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस-गोकुल सिंह रावत

0
75

पीयूष वालिया

कार में आग लगाने के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस-गोकुल सिंह रावत
हरिद्वार, 9 मई। उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने यूकेडी व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष की कार में आग लगाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष व्यक्त करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रेस को बयान जारी करते हुए गोकुल सिंह रावत ने कहा है कि वरिष्ठ व्यापारी नेता व व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा की कार को आग लगाने वाले व जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पायी है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करे। अन्यथा महानगर कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। गोकुल सिंह रावत ने कहा कि सात दिन बाद भी आरोपी फरार है। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर आम जनता का विश्वास खत्म हो रहा है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उस पर गंुडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here