भेल हरिद्वार द्वारा आयोजित वार्षिक परिवार मिलन समारोह में पूरे हरिद्वार जिले से ब्राह्मण समाज के परिवार इकट्ठा हुए

0
406

पीयूष वालिया

भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम के तीसरे चरण में ब्राह्मण जागृति संस्था भेल हरिद्वार द्वारा आयोजित वार्षिक परिवार मिलन समारोह में पूरे हरिद्वार जिले से ब्राह्मण समाज के परिवार इकट्ठा हुए।
संस्था के सचिव श्री संजय शर्मा जी ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव को तीन चरणों में, प्रथम चरण में हवन एवं पूजन द्वितीय चरण में भव्य शोभायात्रा एवं तृतीय एवं अंतिम चरण वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें ब्राह्मण परिवार के प्रतिभाशाली बच्चों ने बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। सभी सम्मानित परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम में भरपूर आनंद लिया। ब्राह्मण जागृति संस्था के परिवार के जो बच्चे 80% से ज्यादा नंबर प्राप्त किया उन सभी बच्चों को संस्था ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी, श्रीमद् दंडी स्वामी ललितानंद तीर्थ जी महराज, श्री राजीव शर्मा जी,श्री पदम प्रकाश शर्मा जी, श्री विकास तिवारी जी , श्री विशाल गर्ग जी व संस्था के अध्यक्ष श्री शिवकुमार शर्मा जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में श्री कुलदीप कौशिक जी, श्री आलोक कुमार शुक्ल जी,श्री सुनील पाण्डेय जी, श्री केतन भारद्वाज जी, श्री मनोज गौतम जी, श्री योगी रजनीश जी, श्री राधेश्याम शर्मा जी, श्री लज्जे राम अत्री जी, श्री आदेश शर्मा जी, श्री अजय शर्मा जी, श्री देवेन्द्र शर्मा जी, श्री उपेंद्र शर्मा जी, श्री नरेश वशिष्ठ जी, श्री आर के कौशिक जी, श्री राकेश शर्मा जी, श्री मनोज कुमार द्विवेदी जी, श्री अमित शर्मा जी, श्री रमेश चंद शर्मा जी, श्री मनोज मिश्र जी, श्री विनोद त्रिपाठी जी, श्री मनोज कुमार शुक्ल जी, श्री आशीष कुमार झा जी, श्रीमती रंजिता झा जी, श्री पंकज कुमार शर्मा जी, श्री इंद्र पाल शर्मा जी, श्री रमेश पाण्डेय जी , श्री शुशील त्रिपाठी जी, श्री हरिनारायण त्रिपाठी, श्री अरूण कांत शर्मा जी, श्री राजीव कौशिक जी, श्री शंभू पंत जी, श्री सुजीत कुमार शुक्ल जी, श्री दीपक भारद्वाज जी, श्री शानू शर्मा जी श्री कपिल शर्मा जी श्री श्री, श्री संदीप जोशी जी, श्री विवेक शर्मा जी, श्री प्रभाकर बहुखंडी जी, श्री भुवनेश शर्मा जी, श्री यतेंद्र शर्मा जी, श्री रमेश पाठक जी, श्री अंकित शर्मा जी, श्री विवेक कौशिक जी, श्री मनोज शर्मा जी,श्री अनिल शर्मा जी, श्री मणि तिवारी जी, श्री प्रमोद शर्मा जी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
श्री गोपाल शर्मा जी व श्री मुकेश शर्मा जी के संयोजन में भव्य व दिव्य पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न हुआ। सभी मेहमानों ने अपने सम्बोधन में ब्राह्मण जागृति संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए ब्राह्मण एकता पर बल दिया।
ब्राह्मण जागृति संस्था भेल हरिद्वार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा हुई। जिसमें श्री कुलदीप कौशिक जी अध्यक्ष, श्री शुशील त्रिपाठी जी सचिव, श्री सानू शर्मा जी कोषाध्यक्ष, श्री कपिल शर्मा जी आय व्यय निरिक्षक, श्री हरिनारायण त्रिपाठी जी, श्री रमेश पाठक जी, श्री यतेंद्र शर्मा जी, श्री भुवनेश शर्मा जी श्री अंकित शर्मा जी सहसचिव की घोषणा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here