यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से लिया आशीर्वाद

0
49

पीयूष वालिया

यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से लिया आशीर्वाद

 

 

– सपत्नीक मां मनसा देवी मंदिर के दर्शन कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की

हरिद्वार: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट की। सपत्नीक आशीर्वाद लेते हुए अहम मुद्दों पर चर्चा की। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दोनों को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और श्री राम दरबार और मां गंगा जी की मूर्ति भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया।

श्रीमहंत से भेंट करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि संतों की महिमा अपरंपार है। उन्हें जब भी अवसर मिलता है, वह संतों की शरण में आते हैं। हरिद्वार आने पर वह श्रीमहंत रविंद्र पुरी से आशीर्वाद लेना नहीं भूलते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज धर्म और आध्यात्मिक के साथ-साथ समाज सेवा से भी निरंतर जुड़े हैं। कोरोना कल में उनकी जन सेवा को हमेशा याद किया जाएगा। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे भारत का सिरमौर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार अपने ऐतिहासिक निर्णयों से लगातार सनातन का गौरव बढ़ा रही है। श्रीमहंत ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के कर्मठता व लग्नशीलता की प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि, आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम् सिंह, खानपुर विधायक उमेश कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपत्नीक श्री मनसा देवी मंदिर के दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने मां मनसा मैय्या की चुनरी उड़ाकर कर आशीर्वाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here